Punjab Kesari MP ads

‘ये राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रमाण’ दिग्विजय पर बरसे सिंधिया, बोले- आतंकवादी ओसामा को ओसामा जी कहते है

Tuesday, Jan 24, 2023-04:47 PM (IST)

भोपाल(विवान तिवारी): दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने दिग्विजय को राष्ट्र विरोधी मानसिकता का बताया है। जिस व्यक्ति और जिस संगठन ने भारत के वीर जवानों को जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया, जो देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हैं, उन पर प्रश्न कर रहे हैं। ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहते जितना हम कहें उतना कम होगा यही असली चरित्र है कांग्रेस पार्टी का।

इससे पहले सिंधिया ने ट्विट कर लिखा कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी, ज़ाकिर नायक के साथ मंच साझा करना, अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान दिग्विजय सिंह जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- दिग्विजय सिंह जी जिस भारतीय सेना के प्रयासों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर सवाल उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया। क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए थे और सबूत मांगे थे। इस बयान को लेकर जहां कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। राहुल गांधी, कमलनाथ दिग्विजय सिंह के इस बयान को व्यक्तिगत बताया है। वहीं भाजपा इसे लेकर लगातार निशाने साध रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News