लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज की हुई घर वापसी, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

4/19/2019 1:29:28 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं का दल बदलने और घर वापसी का सिलसिला तेज हो रहा हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान की कांग्रेस में वापसी हो गई है। इसके साथ ही सीएम ने चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी है। कमलनाथ ने उन्हें बालाघाट लोकसभा सीट का समन्वयक बनाया है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को दिखाया था बाहर का रास्ता
दरअसल, दो साल पहले 2017 में कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी पर बयानबाजी के चलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेरखान को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पार्टी से निष्कासित होने से पहले उन्होंने तत्कालीन  प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को लेकर टिप्पणी की थी और उन्हें निष्कासित करने की बात कही थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें ही निष्कासित कर दिया था।उन्होंने पहले अपना इस्तीफा पार्टी हाई कमान को दिया था, जिसके बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। जिसके बाद अब पार्टी ने उनकी वापसी करवा ली है और साथ ही उन्हें बालाघाट लोकसभा सीट का समन्वयक भी बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News