Punjab Kesari MP ads

मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में लगाई आस्था की डुबकी, उज्जैन के रामघाट पर जमी भीड़

Monday, Jan 15, 2024-12:11 PM (IST)

उज्जैन((विशाल सिंह): मकर संक्रांति के पावन पर्व सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। हजारों भक्तों ने मकर संक्रांति के पर्व पर पवित्र नदी शिप्रा पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान रामघाट पर स्नान के लिए खास व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने शिप्रा और नर्मदा के संगम पर स्नान के पुण्य का लाभ भी लिया। मकर संक्रांति पर स्नान करने घाट पर दूर दूर से लोग पहुंचे थे जिससे शहर में दिन भर खासी भीड़ रही।

PunjabKesari

मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदी में स्नान का अधिक महत्व होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद कई स्थानों पर भिक्षुकों को दान दिया और गायों को चारा खिलाया। वहीं शहर के देव स्थलों के दर्शन भी किए। ऐसे में शहर के विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट और श्रृंगार किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News