नर्मदा नदी में बरसाती नदी नालों का दूषित पानी मिलने से मरी हजारों मछलियां, फैली दुर्गंध

Friday, Jul 15, 2022-06:00 PM (IST)

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन जिले के कसरावद तहसील के ग्राम नावड़ातोडी़ में नर्मदा नदी के किनारे हजारों की संख्या में मछलियां मरी हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब सुबह नर्मदा स्नान करने पहुचे तो उनको किनारों पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखी, तो इसकी सूचना मत्स्य विभाग को दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। लेकिन जल प्रदूषण विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुचा है। मछलियों के अधिक संख्या में मरने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

PunjabKesari

वही मत्स्य विभाग के अधिकारी सोलंकी ने बताया कि नर्मदा नदी में मछलियों के मरने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो प्रथम दृष्टिया दूषित पानी के कारण मछलियां मरी होगी क्योंकि दो वर्ष के बाद नदी और नालों में बाढ़ आई है और उसका दूषित जल  नर्मदा नदी मिलने के कारण मछलियों के गिल में तकलीफ होने से उनकी मौत हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News