Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Saturday, Aug 01, 2020-11:57 AM (IST)

सतना(फिरोज बागी): सतना के चित्रकुट विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद से पूरे चित्रकूट क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फोन में विधायक को गोली मारने की धमकी देने वाले अज्ञात शख्स ने जान बख्शने के बदले 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। मामले की शिकायत नयागांव थाने में दर्ज कराई गई है सतना एसपी ने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए है। वहीं विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को विधायक को कंप्यूटर ऑपरेटर विजय शुक्ला के मोबाइल पर एक अननॉन कॉल आई है जिसमें नीलांशु चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं कहा गया है कि यदि नीलाशुं अपनी जान सलामत चाहता है तो 2 लाख रुपए की तैयार रखे। विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के निजी सचिव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम सैलजा भाई बताया है। मामले को लेकर विधायक ने नयागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News