तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 बच्चों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Friday, Aug 05, 2022-07:25 PM (IST)

रायगढ़ (पुनीराम रजक): रायगढ़ के खरसिया से लगे बरगढ़ में NH-49 पर मोटरसाइकिल को ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर  सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना करीब दोपहर 3 बजे की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। तीनों मृतक कोरबा जिले के बांधापली गांव के हैं। जो बरगढ़ मंदिर और पास ही उल्दा गांव के माता वैष्णों देवी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। लेकिन तभी बरगढ़ के आगे पुल के पास पार समय अज्ञात ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। 

तीन में से दो सगे भाईयों की मौत 

जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो सगे भाई हैं। बांधापली के अगरिया परिवार के दो चिराग रूप सिंह अगरिया, रूप नारायण अगरिया और भुनेश्वर राठिया है। जो तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। घटनास्थल सुनसान होने के कारण ट्रक चालक वहां से भागने में सफल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर शवों को तुरंत उठाकर पोस्टमार्टम के लिए खरसिया हॉस्पिटल भेजा। इसके साथ ही मोटरसाइकिल को थाना पहुंचाई। पुलिस अज्ञात ट्रक की पतासाजी जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News