Punjab Kesari MP ads

टोल टैक्स को लेकर दबंगों ने की टोल कर्मियों से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Monday, Sep 09, 2019-11:05 AM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश में टोलप्लाजा पर ड्यूटीरत कर्मियों से मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला इंदौर के महाकालेश्वर टोल प्लाजा का है जहां दबंगों टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और जमकर मारपीट की। दबंगों की यह करतूत टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी  कैमरों में कैद हो गई।


टोल चार्ज को लेकर हुई थी बहस
जानकारी के अनुसार, इंदौर के महाकालेश्वर टोल प्लाजा पर दो लोगों की टोल कर्मचारी से टोल चार्ज को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गई। दंबगों ने देखते ही देखते टोल प्लाजा पर बने बूथ में घुसकर दो कर्मचारियों पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस बीच दोनों युवकों ने टोल-प्लाजा पर जमकर उत्पात भी मचाया। टोल कर्मचारियों से मारपीट के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए, लेकिन मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
 

घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में पता चला कि मारपीट करने वाले युवकों में एक आरोपी का नाम नरेंद्र सिंह पवार है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम शेखर सिंह पवार है। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News