MP Top ten news Today: ग्वालियर में सिंधिया समर्थक गुट को मिली निराशा, दो दशक में चौपट हुई ग्वालियर की 15 खूबसूरत पहाड़ियां

7/30/2022 5:42:41 AM

सिंधिया समर्थक गुट को मिली निराशा

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) और मंत्री भारत सिंह कुशवाह (bharat singh kushwah) गुट के पास है। हालंकि इमरती देवी ने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली तक का दौरा किया था लेकिन उनकी ये चाल काम नहीं कर सकी। 

देवास जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

देवास जिला पंचायत (dewas panchayat election 2022) पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। चुनाव में कांग्रेस की लीला अटारिया, (leela ataria) जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई है। कांग्रेस (congress) प्रत्याशी ने ने 18 में से 11 मत हासिल किए हैं। उनकी इस जीत पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने खुशी जताई है। इस बीच भाजपा (bjp) प्रत्याशी को 6 मत मिले जबकि 1 मत रिजेक्ट हुआ। देवास की 6 जनपद पंचायतों में 5 पर कांग्रेस कब्जा कर चुकी है और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत का स्वाग चखा है। 

रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (pl punia) ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) के सिलसिले में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन की स्तर पर भी चर्चा होगी।

धौंस धपट की राजनीति बंद करे सीएम शिवराज: दिग्विजय सिंह

सीहोर के जिला पंचायत सदस्यों को सीहोर और भोपाल पुलिस द्वारा खजूरी थाने ले जाने के मामले के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह देर रात सीहोर पहुंचे।

दिग्विजय सिंह की मेहनत लाई रंग

राजगढ़ में अंततः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मेहनत रंग लाई है। यहां पर कांग्रेस समर्थन वाले चंदरसिंह सोंधिया जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहे।

कांग्रेस ने भाजपा से छीनी जिला पंचायत नर्मदापुरम की कुर्सी

नर्मदापुरम में जिला पंचायत पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने फार्म भरे थे। जिसमें भाजपा से योजनगंधा सिंह जूदेव और कांग्रेस से राधा बाई पटेल ने नामांकन किया था। भाजपा ने अनुभवी योजनगंधा को प्राथमिकता दी थी। 

राष्ट्रपत्नी कहकर अधीर रंजन ने घटियापन का परिचय दिया: शिवराज

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का राष्ट्रपति मूर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने पर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक ओर अधीर रंजन ने मामले को लेकर सफाई दी है वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर कांग्रेस को घेर रहा है।

गुना जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अरविंद धाकड़ निर्विरोध जीते

गुना जिला पंचायत अध्यक्ष (guna district panchayat election 2022) पद पर राघौगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता राधेश्याम धाकड़ के बेटे अरविंद धाकड़ (arvind dhakad elect panchayat president) निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। 

अपने गृह जनपद को नहीं बचा पाए कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गृह छिंदवाडा की जनपद पंचायत मोहखेड़ में कांग्रेस को हारने से बचा नहीं पाए। जनपद क्षेत्र मोहखेड़ में भाजपा ने अपना कब्जा किया है। यहां भाजपा से जनपद अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे चुने गए है।

दो दशक में चौपट हुई ग्वालियर की 15 खूबसूरत पहाड़ियां

शहर के बीचोंबीच दो दशक में 15 से ज्यादा पहाड़ियां गायब हो चुकी हैं और ज्यादातर पहाड़ियों पर कब्जा हो चुका है, तो कुछ पहाड़ियों को माफिया ने खुर्द-बुर्द कर दिया है। शहर में 15 प्रमुख पहाड़ियां हैं। राजस्व और वन विभाग के अंतर्गत आने वाली ये पहाड़ियां गायब हो चुकी हैं। इन पहाड़ियों पर माफिया या बाहर से आए लोगों ने कब्जा कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News