MP TOP TEN: रीवा में पार्षद पति पर जानलेवा हमला, CM को ठंडी चाय पिलाने वाले अफसर पर गिरी गाज

7/12/2022 7:31:45 PM

रीवा में पार्षद पति पर जानलेवा हमला, शराब बांटने का किया था विरोध

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (urban body election mp) का दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। सोमवार को प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी गई। वहीं शांति पूर्ण मतदान कराने व्यवस्था बनाई जा रही है। लेकिन मतदान के पहले ही विवाद शुरू हो गया है। दरसअल सोमवार की रात वार्ड क्रमांक 15 की कांग्रेस प्रत्याशी नीतू अशोक पटेल (ashok patel) के पति और पूर्व पार्षद अशोक पटेल 'झब्बू' पर प्राणघातक हमला कर दिया। 6 से ज्यादा बदमाशों ने अशोक पटेल (ashok patel) के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल अवस्था में पूर्व पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

CM को ठंडी चाय पिलाने वाले अफसर पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के सत्कार में लापरवाही होने पर जिम्मेदार अधिकारी पर गाज गिरी है। अधिकारी पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। दरअसल मामला CM शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा हुआ है। जहां खजुराहो एयरपोर्ट पर CM शिवराज सिंह को ठंडी चाय परोसने पर राजनगर एसडीएम DP द्वेदी ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कान्हूआ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें तीन दिन में जवाब (प्रस्तुत करने) देने को कहा गया है।

प्रशासन भाजपा शासित हो चुका है: आप प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body election 2022) के पहले चरण में प्रदेश की सबसे हॉटस्पॉट सीट (gwalior hotsopt seat) पर मतदान हो चुका है। अब बस 18 जुलाई को चुनाव के परिणाम आने बाकी है। लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से महापौर प्रत्याशी रुचि गुप्ता (mayor candidate ruchi gupta) ने साइंस कॉलेज (science college) में रखी ईवीएम मशीनों (EVM Machine) और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की। जिसके बाद वह खुद वहां पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने पहुंची। 

नदी में नहा रहे 7 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगला

मध्य प्रदेश में एक मगरमच्छ द्वारा 7 साल के बच्चे को निगलने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जरअसल, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में चंबल नदी में नहा रहे सात साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया। इसकी बात जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और उसके मुंह में एक मोटा बांस फंसा दिया, जिससे की बच्चा बाहर आ सके। 

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 17 जुलाई को

ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सोमवार को मतगणना ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। इसके तहत यात्रा एवं प्रबंध संस्थान में मास्टर ट्रेनर्स ने 972 प्रशिक्षणार्थियों को मतगणना की प्रक्रिया को समझाया और बताया कि कैसे मतगणना की जानी है।

रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस (chhattisgarh congress) की एक अहम बैठक रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) की अध्यक्षता में जारी है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (mohan markam) ने कई कार्यकर्ताओ की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री (cm of cg) ने मोहन मरकाम की नाराजगी पर सवाल पूछा है। भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा है तो उससे बात की जा सकती है। नाराजगी दिखाने से काम नहीं चलेगा।

heavy rain MP: बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही नसरुल्लागंज के बहुत से क्षेत्रों में झमाझम बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके साथ ही लोगों की मुसीबत भी बढ़ गई है। नसरुल्लागंज के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। 

पैसे बांटने के शक में युवक को जमकर पीटा, BJP प्रत्याशी समेत 9 पर FIR

टीकमगढ़ की नगर परिषद जतारा में नगरीय चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना घर से पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अभी अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को 7-8  लोग मिलकर पीट रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित युवक ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनील शर्मा समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिर से पटरी पर दौड़ेगी लोकल ट्रेनें, 13 जुलाई से भोपाल-बिलासपुर भी होगी शुरु

भोपाल से बिलासपुर एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी पर दौड़ेगी। रेल यात्रियों को 13 जुलाई से यह सुविधा मिलना शुरु हो जाएगी। इससे मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक सफर करने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिल सकेगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस भोपाल से बुधवार सुबह 10:15 पर रवाना होगी और गुरुवार रात 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का लाभ लोकल यात्री भी उठा सकेंगे। क्योंकि यह ट्रेन विदिशा, बीना, खुरई, सागर, दमोह, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर होते हुए जाएगी।

40 लाख की 1500 पेटी बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद से दिल्ली जा रही अवैध शराब के कंटेनर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब्त किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कंटेनर में 40 लाख रुपए मूल्य की 1500 पेटी शराब बरामद की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News