MP में फिर चली ''तबादला एक्सप्रेस'', बदले गए इन जिलों के कलेक्टर
Thursday, Aug 08, 2019-09:41 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेर बदल किया गया। प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अफसरों के इधर से उधर किया। इनमें रविन्द्र चौधरी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है। संजय कुमार को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, उप सचिव हरि सिंह मीणा को अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग और उप सचिव वित्त हर्षिका सिंह को वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ किया गया है।