सूदखोर से परेशान सैलून संचालक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

6/16/2022 6:34:03 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में ब्याज पर पैसे देने और दुगना तिगुना ब्याज लेना कोई नई बात नहीं है, सरकार ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान भी चलाया था जिसे थोड़ी राहत भी सूदखोरों से जनता को मिली थी और सूदखोरी के शिकार हुए कईयों ने अपनी जान तक दे दी थी। एक ऐसा ही मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का सामने आया। जहां सूदखोर से परेशान होकर सैलून व्यवसायी युवा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें सूदखोर से परेशान होने का जिक्र किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक सैलून संचालक में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यहां के 38 वर्षीय युवा सैलून व्यवसायी दामोदर परमार ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक द्वारा छोड़ा गया एक सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें उसने सूदखोरों के नाम लिखे हुए हैं।

PunjabKesari

मृतक परमार के भाई निलेश परमार ने मीडिया से चर्चा में बताया कि मृतक को सूदखोर परेशान करते और धमकाते थे जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक अपने परिवार के लिए अकेला ही कमाने वाला था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बड़ी बेटी प्रियांसी परमार उम्र 16 वर्ष, छोटी बेटी वैष्णवी परमार उम्र 12 वर्ष एवं बेटा कुश परमार उम्र 8 वर्ष अनाथ हो गए हैं। इस मामले में सेन समाजजनों ने भी आक्रोश जाहिर करते हुए आरोपी सूदखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने एवं गिरफ्तारी की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News