Punjab Kesari MP ads

बैतूल में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sunday, Oct 27, 2024-10:26 PM (IST)

बैतूल। (विनोद पातरिया): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल- आठनेर मार्ग ग्राम भरकावाड़ी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल- आठनेर मार्ग पर बीती रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

PunjabKesariहादसे में चुरणी में रहने वाले रग्गू सरियाम, कृष्णा धुर्वे और चिटाना निवासी विजय परपाचे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक बैतूल से वापस गांव जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। बैतूल बाजार पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जाँच शुरू कर दी है। रविवार को  मृतकों के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News