स्वास्थ अधिकारियों, कर्मियों की नाराजगी पर बोले सिलावट, संवाद जारी है, जल्द ही निराकरण हो जाएगा

5/7/2021 1:51:19 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): स्वास्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की नाराजगी को लेकर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैंने डॉक्टर के सम्मान की पूरी जिम्मेदारी ली है, संवाद लगातार जारी है। अति शीघ्र निराकरण हो जाएगा।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि ‘ईश्वर के बाद डॉक्टर का सम्मान है, ये वक्त आपदा के समय मे सेवा का है। परिवार में वाद-विवाद हो जाते हैं लेकिन ये लड़ने का समय नही है। मुझे संकट के समय मे डॉक्टरों की भी आवश्यकता है, और प्रशासनिक अमले की भी ये लड़ाई का वक्त नही है। आपको बता दें कि रेसीडेंसी कोठी में मंत्री तुलसी सिलावट के साथ डॉक्टरों की बैठक चल रही है, मंत्री डॉक्टरों को समझाने में लगे हुए है, कि वो अपना फैसला वापस लें। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग में आगे की रणनीति को लेकर डॉक्टर आपस में बैठक कर रहे हैं, और बहुत जल्द फैसला लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News