प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में होगा बदलाव, पूर्व डिप्टी CM के बयान से हलचल, नेता प्रतिपक्ष ने भी किया समर्थन
Monday, Jun 08, 2026-03:52 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ राज्य में कांग्रेस नेताओं के बयानों से हलचल जारी है। कुछ दिनों पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में अध्यक्ष पद को लेकर काफी बयानबाजी देखने को मिली थी । इस बयानबाजी के बाद प्रदेश की राजनीति में जो शब्दों बाणों और तंज करने का दौर चला था उसने प्रदेस की राजनीति मे काफी हलचल मचाई थी। बडी कोशिशों को बाद इस बयानबाजी पर लगाम लगी थी लेकिन अब फिर से टीएस सिंहदेव ने ऐसा बयान दे दिया जो सुर्खियां बन गया है। PCC चीफ को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि अब पीसीसी चीफ में बदलाव प्रशिक्षण शिविर के बाद होगा। इस बयान का चरणदास महंत ने भी समर्थन कर दिया है जिससे सूबे की सियासत में गरमाहट पैदा हो गई है।
पूर्व डीप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का फिर बड़ा बयान
दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार PCC चीफ को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक बार फिर पूर्व डीप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने PCC चीफ बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है और इस बया का नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी समर्थन कर दिया है। दरअसल टीएस सिंहदेव ने कहा है कि अब प्रशिक्षण शिविर के बाद पीसीसी चीफ में बदलाव होगा। जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां बदलाव संभव है। टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद छतीसगढ़ में फिर सियासत शुरू हो गई है
टीएस को नेता प्रतिपक्ष का भी मिला साथ
गौर करने वाली बात है कि टीएस सिंहदेव के इस बयान का नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण शिविर के बाद बदलाव संभव है। संभावना है की दीपक बैज PCC चीफ बने रहेंगे।
वहीं इसी बीच दीपक बैज का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि ये बाते सिर्फ मीडिया में है, ये विषय आलाकमान का है । लिहाजा टीएस सिंहदेव के बयान से एक बार फिर सियासत गर्माने के आसार है।

