Punjab Kesari MP ads

मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर दो गुटों में झड़प, मामला दर्ज

Sunday, May 12, 2019-11:18 AM (IST)

शिवपुरी: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरु है। जिसके चलते शिवपुरी जिले के पोहरी में विवाद सामने आया है। यहां वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है। घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखरी मतदान क्रमांक 161 पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को लेकर आदिवासी व यादवों में झड़प हो गई। आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि यादव समाज के लोग लाठी के दम पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बन रहे थे, जब आदिवासी नहीं माने तो लाठियों से यादवों द्वारा महिला व पुरुषों की पटाई की गई। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया । इसके बाद महिला और पुरुषों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News