Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में 2 अहम नियुक्तियां, इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेवारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Saturday, Apr 25, 2026-08:10 PM (IST)

गरियाबंद : जिला गरियाबंद में कांग्रेस ने अहम नियुक्तियां की है। दरअसल पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने ये कदम उठाया है जो काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस ने  संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नीरज ठाकुर को जिला कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही छगन यादव को सहायक जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।  ये दोनों ही नियुक्तियां काफी अहम मानी जा रही हैं और इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

काफी समय से उठ रही थी बेहतर समन्वय की मांग 

दरअसल काफी समय से गरियाबंद में संगठनात्मक सक्रियता और बेहतर समन्वय की मांग उठ रही थी। नई नियुक्तियों करके पार्टी ने सारी कमियों को दूर करने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों के बाद संगठन मजबूत होगा और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 

वहीं इन नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और आम जनता से जुड़े मुद्दे भी धरातल पर अधिक गहराई  से होगा। लोगों के साथ कनेक्ट होने में भी आसानी मिलेगी 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी जताया विश्वास

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी विश्वास जताया कि छगन यादव की नियुक्ति से संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। ये फैसला पार्टी को काफी मजबूती देगा । इन नियुक्तियों से वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसे सकारात्मक कदम बता रहें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News