Punjab Kesari MP ads

चौराहे के नाम पर विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, 1 की मौत, कई घायल

Thursday, Oct 08, 2020-10:55 AM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में चौराहे के नाम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को हमीदिया अस्पताल व मामूली घायलों को लालघाटी के पास बने तृप्ति अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर ईंटखेड़ी और गांधी नगर की पुलिस पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

PunjabKesari

दरअसल, डोबरा गांव में चौराहे के नाम को लेकर पाल समाज व मीना समाज में विवाद हो गया। विवाद में पाल समाज के लोगों द्वारा 12 बोर की बंदूक से फायर किया गया। जिसमें शुभम मीना उम्र 23 साल की तत्काल मौत हो गई। तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं तीन अन्य लोग भी गोली के छर्रे लगने से घायल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News