डैम में नहाते समय डूबी सगी बहनें, दोनों की मौत, बेटियों की मौत से सदमें में परिजन

Monday, Aug 04, 2025-12:55 PM (IST)

पांढुर्णा (पंकज मदान) : पांढुर्णा जिले के ग्राम राजडोंगरी के समीप जंगल के पास बने डैम में रविवार शाम को 6  बजे नहाने के दौरान डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह दोनों के शव पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां महिला डॉक्टर शुभांगी ने दोनों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

PunjabKesari

नंदनवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष भीमटे ने बताया कि मृतक बालिका का नाम वैशाली परतेती 11 वर्ष ओर अर्पिता परतेती 7 साल है। दोनों बहनें हैं, वही मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि दोनों बहने खेत में काम करने आई थी जिसके बाद उनको शाम होने से घर जाने के कहा गया था। लेकिन दोनों बहने रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत के बाजू में तालाब के किनारे दोनों बहनों के कपड़े मिले। जिससे अंदेशा लगा कि दोनों बहने नहाने के लिए तालाब में उतरने के बाद डूबने से उनकी मौत हुई है।

PunjabKesari

इस घटना से गांव में मातम छा गया। वही परिजनों के रो रो के बुरे हाल है। सूचना मिलने पर नंदनवाड़ी पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा रात को खोजबीन शुरू की तब जाकर दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल पाए। पिता के अनुसार, बड़ी बेटी कक्षा 8 वीं कक्षा में थी एवं छोटी बेटी 4 कक्षा में राजडोंगरी की स्कूल में अध्ययनरत थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News