Punjab Kesari MP ads

उज्जैन के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Sunday, Sep 11, 2022-02:11 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद क्राइम ब्रांच और माधवनगर पुलिस ने शहर के 7 स्पा सेंटर में रेट की 3 स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा है। फ्रीगंज क्षेत्र के 3 स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 21 युवक-युवतियों को पुलिस कस्टडी में लिया है।

IPS विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने माधव नगर थाना पुलिस के साथ फ्रीगंज क्षेत्र में संचालित हो रहा है। स्पा सेंटरों पर दबिश दी फ्रीगंज क्षेत्र में 7 स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटर पर सर्चिंग की गई। इसमें आजाद नगर मुन थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार फूल की गली में रिलैक्स स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 12 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। उके बाद सभी को माधवनगर थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ एक्ट अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। फ्रीगंज क्षेत्र में ही डिवाइन वैली में संचालित दो सेंटर भी शामिल है। हिरासत में लिए गए युवक उज्जैन जिले के रहने वाले हैं, इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

स्पा में असम-मिजोरम की युवतियां 

उज्जैन पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतिया असम, मिजोरम, मणिपुर की रहने वाली है। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान में रह रही थी। युवकों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही है। वहीं पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News