इंदौर: नतीजों से ठीक पहले विजयवर्गीय की प्रचंड जीत के लिए रामायण का अंखड पाठ शुरू

Saturday, Dec 02, 2023-12:57 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय मतगणना के ठीक 1 दिन पहले वीर बगीची स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने अखंड रामायण का पाठ किया।

PunjabKesari

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अखंड रामायण का पाठ शुरू किया। कार्यकर्ताओं के बुलावे पर कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

PunjabKesari

जब उनसे पूछा गया कि आपकी जीत को लेकर अखंड रामायण का पाठ किया गया है तो उसे पर वह बोले कि यह हमारे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने यह पाठ रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा हम पर हमेशा बरसती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News