दतिया दंगल के बाद दिल्ली कूच, केन्द्रीय मंत्री से मिले BJP के दिग्गज विजयवर्गीय; नरोत्तम भी भोपाल से रवाना
Thursday, Aug 06, 2026-12:52 PM (IST)
भोपाल : दतिया उपचुनाव के बाद में मध्यप्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान मचा है। इसी राजनीतिक दंगल के बीच दिल्ली से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बजार गर्म है। जी हां एमपी के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। इधर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। माना जा रहा है कि यह नेता दतिया चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद हाईकमान को अपना फीडबैक देने दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व की तरफ से इस पूरे चुनाव में बीजेपी की हार की कुछ बड़ी वजहों को रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा चुकी है।
वहीं, भोपाल में दो दिन रुकने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने मीडिया से खुलकर कोई बातचीत नहीं की। लेकिन दिल्ली जाने से पहले उन्होंने दतिया में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि तमाम अटकलों और चर्चाओं के बावजूद वह पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

