केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भरा नामांकन, कहा - क्षेत्र की जनता उनके और भाजपा के साथ है

Friday, Oct 27, 2023-05:06 PM (IST)

मुरैना। मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी बेटी के साथ चुनाव में बतौर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरन नरेंद्र सिंह तोमर के साथ दर्जा प्राप्त मंत्री एदल सिंह कंसाना और दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह कंसाना ने भी अपना नामांकन दााखिल कर दिया है। 

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने दिमनी विधानसभा से अपना उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इस दौरान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चुनाव के महौल पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी विकास किया है। पूरे मुरैना जिले में सिर्फ बीजेपी ने ही विकास किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस कपड़े फाड़ने में व्यस्त है। कांग्रेस ने आज तक एक ईंट तक नहीं लगाई और अगर लगाई हो तो बता दें। मध्य प्रदेश में चुनावी महौल को देखते हुए भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस को लगातार घेरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता यह सीजनल हिंदू हैं।


 मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कांग्रेस ने राम मंदिर बनाने का विरोध क्यों किया था और कांग्रेस ने रामसेतु का विरोध क्यों किया था जो राम मंदिर और रामसेतु का विरोध करते हैं और फिर घड़ियाली आंसू बहाते हैं भाजपा के लिए राम मंदिर और रामसेतु का विषय कभी राजनीति का विषय नहीं रहा हमारे लिए यह आस्था का विषय है जिसकी लड़ाई लड़ने के बाद हमें प्रसन्नता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता पूरा हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News