केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आधी रात को मैदान में खेला क्रिकेट, लगाए चौके - छक्के...

3/17/2024 5:30:49 PM

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार की देर रात को जैन प्रीमियर लीग में शामिल हुए और यहां पर उन्होंने मैदान में बल्ला पकड़कर जमकर चौके छक्के लगाए। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिन के गुना दौरे पर हैं और रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी साहित्य भारती के कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में कई सभाओं में भाग ले रहे हैं और पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ सिंधिया परिवार का पीढ़ियों का रिश्ता रहा है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश को मार्गदर्शन दिया है ब्राह्मण समाज हमेशा पूजनीय है।

PunjabKesari
 

केंद्रीय मंत्री ने देखी आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैन प्रीमियर लीग में शामिल हुए। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने यहां आचार्य विद्यासागर जी महाराज की जीवन यात्रा पर आधारित चित्र प्रदर्शनी देखी केंद्रीय मंत्री सिंधिया “विद्यासागर की जीवन यात्रा चित्र प्रदर्शनी" को देखकर अभिभूत हो गए , इतनी रात्रि में पहुँचने के बाद भी केंद्रीय मंत्री लम्बे समय तक धर्मगुरु की तस्वीरों को देखते रह गए , उन्होंने कहा, "मैने सोचा था कि मैं आऊंगा और तीन-चार मिनट प्रदर्शनी को देखकर अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाऊंगा। अभी भी मेरे एक या दो कार्यक्रम बाकी हैं। पर इस पंडाल में प्रवेश करते ही आचार्य विद्यासागर महाराज जी की बाल अवस्था से लेकर अंतिम यात्रा इतनी सुंदर प्रदर्शनी उनके संपूर्ण जीवन की विवेचना इतनी सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया है कि मैं उन्हे विस्तार से देखे बिना नही रह सका और समय का पता ही नही चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News