Punjab Kesari MP ads

पन्ना में मानवता शर्मसार, 6 साल के मासूम के साथ दो लोगों ने की हैवानियत

Tuesday, Oct 01, 2024-12:14 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छः वर्षीय नाबालिग बालक के साथ दो लोगों ने एकांत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोप है कि  दोनों ने बारी-बारी से अप्राकृतिक कृत्य किया। परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल ही बृजपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद बृजपुर थाने में दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि बृजपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग बालक के साथ एकांत में ले जाकर अननेचुरल सेक्स करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल ही मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिग बालक का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है, वही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News