Punjab Kesari MP ads

UP के मंत्री इंदौर में कांग्रेस और सपा पर बरसे, कहा- ये सनातन विरोधी लोग महिलाओं को दोयम दर्जे का कहते हैं

Monday, Apr 20, 2026-04:48 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र गुर्जर इंदौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर तीखा निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में नारी शक्ति बिल को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गाँधी के साथ ही विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेकर कटघरे में खड़ा किया है।

कांग्रेस और सपा के लोग हमेशा महिला विरोधी रहे हैं- रविंद्र गुर्जर

मंत्री रविंद्र गुर्जर ने कहा कि इस देश की नीती को लेकर कांग्रेस और सपा के लोग हमेशा महिला विरोधी रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर जब महिला और कन्याओं से रेप होता था तब अखिलेश और मुलायम कहते थे कि नौजवानों से गलती हो जाती है

सनातन विरोधी कांग्रेस महिलाएं को दोयम दर्जा की कहती है- रविंद्र गुर्जर

सनातन परम्परा के अनुसार पहले सीता फिर राम लक्ष्मी फिर नारायण हम भाजपा के लोग सनातन परम्परा में आस्था वाले लोग हैं । पहले महिलाओं की पूजा करना चाहिए, लेकिन  सनातन विरोधी कांग्रेस ने कहती है कि महिलाएं दोयम दर्जा में ही रहेंगी और इस की लेकर उन्होंने इस बिल का विरोध किया।

देश की महिला लोकसभा में जाती तो देश का कानून और अच्छा बनाती-रविंद्र गुर्जर

वही राहुल गाँधी के बयान को लेकर कहा इन सबने देश के साथ छल किया। पहले बिल को लेकर कहा कि पास होना चाहिए फिर धोखा दिया। इस पूरे खेल के पीछे कांग्रेस ने चाहा है कि  भारत की नारी का उद्धार नहीं हो पाए, जबकि देश की महिला लोकसभा में जाती तो देश का कानून और अच्छा बनाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News