हमारे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को हर जगह दिखता है नशा ही नशा: VD शर्मा

Monday, Dec 26, 2022-06:21 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा है कि एमपी बीजेपी (mp bjp) के सभी कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारियों की बैठक हो चुकी है। भाजपा का कार्यालय और कोषाध्यक्ष महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस प्रकार से आईटी (IT) और सोशल मीडिया (Social Media) को हमने पारंगत बनाया है। उसके लिए यह सब किया जा रहा है। हिसाब किताब की तकनीकी सभी बारीकियों को समझने और समझाने के लिए यह बैठक है। देश में 23 और 24 का बिगुल बज चुका है, भाजपा (BJP) तो हमेशा अपनी तैयारी में रहती है, इसलिए यह व्यवस्थात्मक पहलू हैं। 

वीडी शर्मा का नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला 

बीर बाल दिवस (veer bal diwas 2022) को लेकर वीडी शर्मा ने कहा बीर बाल दिवस के दिन पीएम ने घोषित किया है। आज का दिन शहीदी दिवस है। इस मौके पर मैंने भी उनको नमन किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (govind singh) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसको नशा ही दिखता हो तो उसमें क्या कर सकते हैं? उन्होंने गोविंद सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भी काम करो, गोविंद सिंह थोड़ा बढ़िया काम भी देख लें। उनकी सरकार में जो चलता था वो नहीं दिखता था। 

15 महीने चली थी झूठ की सरकार: बीजेपी 

वहीं उन्होंने कमलनाथ (kamal nath) के ट्वीट पर प्रहार करते हुए कहा कि झूठ छल और कपट की सरकार 15 महीने तक मध्य प्रदेश में चली। उसको एमपी की जनता ने देखा है। अब जनता झूठी घोषणाओं पर नहीं चलने वाली है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News