Punjab Kesari MP ads

दुकान पर बैठे, गश खाकर गिर पड़े... महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति अध्यक्ष की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

Friday, May 24, 2024-03:38 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का वृहस्पतिवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वे महाकाल मंदिर जाने के लिए घर से सुबह 9 बजे निकले थे। रास्ते में उनको साईलेंट अटैक आया था और वे औंधे मुंह गिर पड़े। सारी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

PunjabKesari

वीडियो में वे महाकाल मंदिर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे चलते - चलते रूक जाते हैं और मोनू तिवारी की दुकान के बाहर बैठ जाते हैं। इसके कुछ ही देर बाद वे चक्कर खाकर गिर पड़ते हैं। रास्ते से गुजर रहे लोग और धर्मेंद्र पंड्या उनकी मदद के लिए आगे आए। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News