Punjab Kesari MP ads

Video: विदेशी दुल्हन को भाया देसी दुल्हा, दो दिल हुए एक

Friday, Feb 15, 2019-12:07 PM (IST)

जबलपुर: कहते हैं प्यार न उम्र देखता है और न ही सीमाओं के बंधन को मानता है वह सिर्फ भावनाओं के समुद्र में बहता है। ऐसी ही दिलचस्प कहानी है जिले के गौरव और ऑस्ट्रिया की जुलेला की। उन्हें लन्दन में प्यार हुआ और भारत में रिति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वेलन्टाइन सप्ताह पर दोनों ने एक दूसरे को जीवनभर का साथी बना लिया और प्यार का रिश्ता पवित्र बंधन में बदल गया।

PunjabKesari

गौरव और जुलेला ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया। गौरव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। लंदन में दोनों कई साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान जुलेला ने भारतीय संस्कृति को जाना और भारतीय रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की।

PunjabKesari

गौरव का परिवार भी राजी हो गया और बुधवार को दोनों की शादी हो गई। जुलेला भारतीय संस्कृति से बेहद ज्यादा प्रभावित हैं। जुलेला की शादी में ऑस्ट्रिया से आई उनकी सहेलियों को भी भारतीय संस्कृति पसंद आई और भारतीय खाने का भी उन्होंने जमकर आनंद लिया। शादी में ऑस्ट्रिया से जुलेला के साथ उसके माता-पिता बहन और उसके दोस्त भी जबलपुर आए थे। शादी में जहां जुलेला ने भारतिय परिधान को महत्वता दी वहीं उसके साथ आए उसके रिश्तेदारों ने भी भारतीय परिधान पहनकर शादी में शिरकत की।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News