MP युवा कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व मंत्री कांतिलाल के पुत्र विक्रांत भूरिया बने प्रदेशाध्यक

Friday, Dec 18, 2020-01:22 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जारी हो चुके हैं। विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया गया है। विक्रांत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह को करीब 20 हजार वोटों से हराया है। आपको बता दें की भूरिया को कुल 40 हजार  850 वोट मिले जबकि उनके बाद संजय सिंह को कुल 20430 वोट प्राप्त हुए।



9 उम्मीदवार थे प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में...
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में कुल 9 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। लेकिन विक्रांत भूरिया ने सभी को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पद हासिल कर लिया है, वहीं दूसरे नंबर पर आए संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजीत बोरासी, प्रतिमा मुदगल और आगर से विधायक विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा कुल 6 उम्मीदवारों को सचिव बनाया गया है।



विधानसभा चुनाव हार चुके हैं विक्रांत भूरिया...
नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इन्हें कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में झाबुआ से मैदान में उतारा था, वे भाजपा के जीएस डामोर से चुनाव हार गए थे। कुछ ही समय बाद हुए लोकसभा चुनाव में डामोर सांसद बन गए और इस सीट पर दोबारा उपचुनाव हुए। जिसमें विक्रांत के पिता कांतिलाल भूरिया यहां से विधायक चुने गए।



पांच साल बाद मिला युवा कांग्रेस को नय अध्यक्ष...
बता दें कि पांच साल बाद मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला है। अब तक इस पद पर कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी थे, लेकिन अब विक्रांत भूरिया नए प्रदेशअध्यक्ष चुन लिए गए हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस चुनाव में कुल तीन लाख पचास हजार लोगों ने मतदान किया। इससे पहले जीत के प्रबल उम्मीदवार बताए जा रहे विपिन वानखेड़े ने चुनाव से एक दिन पहले ही अपना नाम वापस ले लिया।

 

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari

Related News

कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता आवश्यक: मंत्री निर्मला भूरिया

रीवा एयरपोर्ट को DGCA की मंजूरी मिली, MP को मिला छठा एयरपोर्ट

MP में बस में लूट: सवारी बनकर बस में चढ़े और बंदूक से फायर कर 15 मिनट में 20 यात्रियों को लूटा

MP News : मस्जिद में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र हटाकर लिखा गया कलमा

MP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य पहुंचे इंदौर, मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर का किया निरीक्षण

MP News : भारी बारिश से हालात बिगड़े, बान सुजारा बांध के सभी 12 गेट खुले, बक्सवाहा में बाढ़ की स्थिति

UP में बहू की हत्या कर ससुर ने MP आकर की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

MP News : जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, छह आरक्षक निलंबित

शिवपुरी में कार ने बाइक सवार पिता- पुत्र को मारी टक्कर, पिता की दर्दनाक मौत पुत्र गंभीर घायल

गुना में पिता - पुत्र की हत्या, खेत में मिले शव, एक दिन पहले घर से निकले थे बकरी चराने