प्रदेश में BJP की बढ़ी ताकत, पार्टी विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने थामा भगवा झंडा
Wednesday, Mar 18, 2026-11:37 PM (IST)
(रायपुर): छत्तीसगढ़ के कांकेर से भाजपा के लिए अच्छी और शकून देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर भाजपा के विचार और नीतियों से प्रभाविक होकर कई लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की है। जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के सुदूर गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम लिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम को राज्य में बदलते जनविश्वास और विकास के एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक भी मौजूद रहे। कांकेर जिले के सुदूर गांव आलपरस, गुंदूर के ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामकर विकसित गांव-विकसित प्रदेश के संकल्प पर चलने की बात कही है।
इस मौके पर सीएम साय ने भी पोस्ट करके खुशी जाहिर की और लिखा है...

बस्तर के सुदूर अंचलों के ग्रामीणों का भाजपा पर यह विश्वास, सुशासन की सच्ची पहचान है।
आज कांकेर जिले के आलपरस और गुंदूर गांवों से आए ग्रामीण भाइयों-बहनों ने भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और बस्तर के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के हमारे संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया। आप सभी का हमारे इस परिवार में हार्दिक स्वागत है।
यह जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि हमारे अंत्योदय के लक्ष्य और जनसेवा के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। हम बस्तर के अंतिम गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आजीविका के अवसर पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर विष्णुदेव साय ने कहा है कि नियद नेल्लानार योजना हम सबके जीवन को बदलने वाला एक महत्वकांक्षी अभियान है।यही कारण है कि जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ रहा है। आप सबका भाजपा परिवार में स्वागत है।

