Punjab Kesari MP ads

बिजली बिल बकायदारों के घर कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव(video)

Saturday, Oct 31, 2020-06:31 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के पश्चिम विद्युत कंपनी द्वारा बिजली बिल बकायदारों के घर के कनेक्शन काटने के अभियान के चलते द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ विवाद सामने आया है जिसमें पुलिस ने बिजली कर्मचारी के कहे अनुसार मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
PunjabKesari
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरु शंकर नगर में बिजली विभाग की टीम बिजली बकायदारों के बिल वसूली अभियान के तहत गई हुई थी और जो बिल नहीं भर पा रहे थें उनके कनेक्शन कटे जा रहे थे। कनेक्शन कट जाने की बात से नाराज रहवासी ने पोल पर चढ़ते वक्त बिजली कर्मचारियों पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें कई कर्मचारियों को मामूली सी चोटें भी आई है।
PunjabKesari

हमले की घटना के बाद बिजली कर्मचारियों ने द्वारकापुरी थाने पहुंच कर हवा बंगाल जोन पर पदस्थ प्रकाश यादव ने हमलावर राजा और विक्की नामक युवक पर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया है। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने कर्मचारियों के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News