Punjab Kesari MP ads

विश्वास सारंग का कमलनाथ सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- अतिथि विद्वान नहीं हटे तो की जिंदा जलाने की कोशिश

Monday, Jan 13, 2020-12:15 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी भोपाल में अतिथि शिक्षकों के पंडाल में नकाबपोश लोगों के आग लगाने वाले मामले ने तूल पकड़ ली है। इस मामले पर पूर्व मंत्री सारंग ने राज्य सरकार पर अतिथि विद्वानों को जला कर मारने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा जब सभी कोशिशों के बाद भी अतिथि शिक्षक नहीं हटे तो आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले में पूर्व मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक अतिथि विद्वान धरने पर बैठे हैं उन्हें राज्य सरकार मजबूत सुरक्षा दें।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, भोपाल में हड़ताल कर रहे अतिथि शिक्षक के पंडाल में कुछ नाकाबपोश लोगों ने पेट्रोल डालकर लगाने की कोशिश की थी जिस कारण पंडाल का एक हिस्सा जल गया था। अतिथि शिक्षक करीब 1 महीने से नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News