वोट चोरी से नेक्स्ट लेवल जाकर सीट चोरी का सिलसिला शुरू हो गया- विवेक तन्खा, जीते हुए प्रत्याशी को हरा दिया
Tuesday, Jun 09, 2026-09:47 PM (IST)
डेस्क):मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने से प्रदेश की राजनीति में हलचल है। वहीं इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं के बयान आने भी शुरु हो गए है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इसको लेकर बीजेपी पर गहरा प्रहार किया है औऱ कहा है कि अब वोट चोरी से नेक्स्ट लेवल पे सीट चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मीनाक्षी जी का राज्य सभा का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। प्रजातंत्र की हत्या हुई है। This is nothing but murder of democracy

नॉमिनेशन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा
विवेक तन्खा ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन जी के नॉमिनेशन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है । कोई क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड नहीं है। मात्र एक नोटिस आया है की उनके और अन्य लोगो के खिलाफ १० करोड़ कंपनसेशन की कार्यवाही क्यों ना की जाए। जिस नोटिस का मीनाक्षी जी के वकील ने जवाब दिया है। FIR दर्ज नहीं है।

