विवेक तन्खा के बेटे ने भी की कांग्रेस में बदलाव की मांग, ट्वीट कर लिखी ये बात

5/27/2019 3:22:42 PM

जबलपुर: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी में बड़े बदलाव पर एक-के बाद एक पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कई कांग्रेस नेताओं के बाद अब नेताओं के बच्चों ने भी बोलना शुरू कर दिया है। हाल ही में जबलपुर सीट से लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके राज्यसभा सांसद के बेटे वरुण तन्खा ने भी कांग्रेस में गंभीर बदलाव की वकालत की है।

वरुण ने ट्वीट कर लिखा कि वर्तमान राजनीति में रहना है तो नेतृत्व में बदलाव किया जाना चाहिए। कांग्रेस में गंभीर बदलाव की ज़रूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह तक लिख दिया कि मोदी सरकार के बहुमत और ईवीएम पर सवाल ना उठाएं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी में लगातार संगठन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत सबसे पहले दिग्विजय सिंह समर्थक गोविंद गोयल ने संगठन में बदलाव की आवाज़ उठाकर की थी। यह सिलसिला यही नहीं थमा उसके बाद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश ना हों। मनुष्य पुनर्जन्म ले सकता है तो अपनी पार्टी भी फिर जीवित होगी। ज़रूरत है सही व्यक्ति को संगठन सौंपने की।

PunjabKesari

वहीं मंत्री इमरती देवी व जीतू पटवारी ने भी संगठन की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपने की मांग उठाई थी। इसके साथ ही पार्टी सचिव विकास यादव पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी-पीएससी चीफ बनाने की मांग कर चुके हैं।

ये वीडियो भी देखें
BJP की सरकार गिराने का साजिशों का निकाला बड़ा तोड़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News