सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी : सांसद-मंत्रियों से लेकर विधायकों की साख दाव पर, 13,843 वोटर चुनेंगे नगर सरकार
Tuesday, Sep 29, 2026-01:25 PM (IST)
आगर मालवा (जाफर हुसैन) : आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर सरकार के सर्वोच्च पद को चुनने के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गईं। यह उपचुनाव राजनीतिक गलियारों में बेहद खास माना जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए भाजपा के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, वर्तमान कांग्रेस विधायक भेरुसिंह परिहार बापू की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई। खास बात यह कि भोपाल से बड़े बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इधर कांग्रेस ने पूरा दम-खम दिखाते हुए प्रचार किया था। फिलहाल प्रशासन ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखे हैं। 17 केंद्रों के लिए 17 पोलिंग पार्टी बनाई है। 6 रिजर्व पार्टी भी है। 68 मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं जो पुरुष है। मतदान सुरक्षा के लिए 159 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
वोट बैंक का गणित
मुस्लिम एवं जैन वोट अधिक है। वार्ड 1,3, 7, 10, 14, 15 में जीत में मुस्लिम समाज वोट है। वार्ड 2, 5, 6, 8,13 ऐसे वार्ड है, जहां जैन वोटों का गणित है। वार्ड 9 में माली समाज, 11 में हरिजन समाज, 12 में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। वार्ड 13 ऐसा है जहां अधिकांश बुद्धिजीवी वर्ग के लोग अपने मत का उपयोग करेंगे। कुल पंजीकृत मतदाता 13,843 हैं। पुरुष 6,914, महिला 6,928 महिला थर्ड जेंडर मतदाता 01 है। कुल वार्ड वार्ड 15 है। व केंद्र 17 बनाए है। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
परिणाम तीन अक्टूबर को - शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में लाकर सील किया जाएगा। उपचुनाव की मतगणना और आधिकारिक परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किया जाऐगा।
भाजपा से सोनी कांग्रेस से पाटीदार - उपचुनाव में मुख्य रूप से सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा और बेहद दिलचस्प मुकाबला है। भाजपा ने प्रदीप सोनी को मैदान में उतारा है। इनके पक्ष में प्रचार के आखिरी दौर में बड़ी मंत्री ने बड़ा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से वादा किया कि भाजपा की जीत के साथ ही वे भोपाल से सुसनेर विकास के लिए करोड़ों का रुपए की राशि लाकर नगर मे विकास करेंगे। भाजपा से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किया राजगढ़ सांसद के अलवा अन्य भाजपा नेता मैदान में साथ दिखाई दिए।
कांग्रेस ने विष्णुप्रसाद पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है। इनके समर्थन में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, विधायक आरिफ मसूद, तराना विधायक महेश परमार और सुसनेर विधायक भेरूसिंह बापू सहित कई कद्दावर नेताओं ने सभाएं की।

