BJP विधायक के विवादित बोल- ''हम सराकार को गिराना और झुकाना जानते हैं''

2/13/2019 8:52:57 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 114 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने बसपा, सपा और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बना ली। नई सरकार को दो माह का समय होने जाना जा रहा है।लेकिन चुनाव में बहुमत के आंकड़े से सिर्फ सात सीट दूर रहने का दर्द अभी भी भाजपा नेताओं को हो रहा है और वह खुलकर सरकार गिरा देने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। अब मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि 'हम सरकार झुकाना भी जानते और गिराना भी'। 

PunjabKesari


वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीद फरोख्त के आरोपों पर हमला बोलते हुए बड़बोलेपन में हॉर्स ट्रेडिंग की स्वीकार भी कर ली। बीजेपी विधायक बोले जिस तरह वो 2 विधायकों का जुगाड़ कर सकते हैं, तो हमें भी 7 विधायकों के जुगाड़ नहीं है क्या'।

 

PunjabKesari

दिग्विजय पर लगाया आरोप
दरअसल, सोमवार को मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने घंटाघर के पास हुए कार्यक्रम जन आंदोलन में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कोई भी भ्रम में न रहे। हम सरकार झुकाना भी जानते और गिराना भी।' वहीं उन्होंने दिग्विजय के विधायकों को सौ-सौ करोड़ में खरीदने के आरोपों पर कहा 'दिग्विजय सिंह सठिया गए हैं। उनकी तरह सरकार हमें भी बनाना आता है। कार्यक्रम में त्रिपाठी ने कहा कि मां शारदा की धरती से बोलता हूं कि चाह लें तो कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। प्रदेश सरकार चुनौती के साथ गिरा देंगे। कांग्रेस की 114 सीटें हैं और हमारी109 सीटें। जिस तरह वे 2 विधायकों का जुगाड़ कर सकते हैं, तो हमें भी 7 विधायकों का जुगाड़ करने का अधिकार नहीं है क्या, हम भी कर सकते थे पर हमने नहीं किया।'


PunjabKesari


प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार और धमकी
भाजपा विधायक त्रिपाठी मंच से आक्रोशित होकर भाषण देते रहे| इसके बाद उन्होंने मंच से ही प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा, अधिकारी रिश्वत लेना छोड़ दें। अगर, वे बाज नहीं आते हैं तो मुंह काला कर घर भेजा जाएगा। वहीं उन्होंने मंच पर ही एसडीएम को बुलाया और जमकर फटकार लगाते हुए धमकी दे डाली।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News