...जब शिवराज के सामने BJP सांसद के खिलाफ हुई नारेबाजी

2/18/2019 9:42:29 AM

भोपाल: विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहराने के लिए पूरा दम लगा रही है। लेकिन कई जगह बीजेपी के सांसदों को जनता का विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया। प्रदेश के राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सामने ही स्थानीय सांसद रोडमल नागर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


PunjabKesari

शिवराज के सामने लगाए सांसद के खिलाफ नारे
दरअसल, राजगढ़ जिले के पचोर के प्रज्ञा सागर विद्यालय में रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान के सामने बीजेपी के राजगढ़ सांसद रोडमल के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा रोडमल तेरी खेर नहीं मोदी तुझसे बैर नहीं। इस कार्यक्रम में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होने आए थे लेकिन सभी भाजपा सांसद रोडमल नागर से नाराज हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सांसद के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News