क्या जीतू के बाद संजय शुक्ला पर होगा केस दर्ज? भाजपा महिलाओं ने एरोड्रम थाने का किया घेराव

9/18/2021 5:36:26 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जहां पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी पर दर्ज हुए मुकदमे को 48 घंटे नहीं हुए थे कि कल फिर कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला विवादों में घिर गए। कल सुबह पूर्व पार्षद नीता शर्मा और क्षेत्रीय विधायक संजय शुक्ला के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद आज बड़ी संख्या में भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने एरोड्रम थाने का घेराव कर विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

जैसा को विदित हो कल सुबह भाजपा की पूर्व पार्षद और क्षेत्रीय विधायक संजय शुक्ला के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया। क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ड्रेनेज का पानी सड़कों पर जमा है जिसे बीमारियां फैल रही है। वही इंदौर शहर के डेंगू के मरीजों की संख्या में भी दिन और दिन इजाफा हो रहा है जिसको लेकर जब नगर निगम के दल ने कोई कार्य नहीं किया तो विधायक स्वयं अपनी जेसीबी लेकर इस वार्ड में पहुंचे और उन्होंने पानी के भराव को साफ करा दिया जिसके बाद क्षेत्र की पूर्व पार्षद नीता शर्मा और विधायक संजय शुक्ला में विवाद हो गया था।

PunjabKesari

साथ ही क्षेत्र के रहवासियों ने पूर्व पार्षद के खिलाफ उन्ही के सामने नारेबाजी की।  यही वजह रही कि एरोड्रम पुलिस थाना क्षेत्र में शिकायत की मांग करते हुए बड़ी संख्या में महिला पहुंची और उन्होंने विधायक पर कार्रवाई की मांग कर डाली। क्षेत्रीय की पूर्व पार्षद का कहना है ही मुझे अपशब्द बोले गए एक महिला होने के नाते मुझसे ऐसी बात नहीं करना थी साथ ही पूर्व पार्षद ने मांग की कि कांग्रेस को संजय शुक्ला की सदस्यता निष्काषित करना चाहिए साथ ही उनके ऊपर कार्रवायही होनी चाहिए। वही पुलिस ने कहा कि भाजपा की महिलाएं आई थी आवेदन दिया है जिसकी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News