गुना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर रूप..

Sunday, Sep 01, 2024-09:01 PM (IST)

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना अंतर्गत पदमनखेड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और हत्या करने का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 2 माह की गर्भवती थी। जानकारी सामने आई है कि पदमनखेड़ी निवासी मनीष यादव की पत्नी पूनम उर्फ गौरी यादव का शव शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उसके पति और कुछ रिश्तेदारों ने फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पूनम के शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। 

PunjabKesariघटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पदमनखेड़ी पहुंचे खतौरा निवासी पूनम के मायके पक्ष ने हत्या का संदेह जताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूनम का विवाह 21 मई 2023 को मनीष के साथ हुआ था। पूनम दो माह की गर्भवती थी। उसे पिछले 6 महीनों से पूनम के ससुराल पक्ष में शामिल 8 लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था। हाल ही में पूनम के दोनों भाइयों के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की गई, जिसके बाद महिला और ज्यादा परेशान रहने लगी। इसी बीच 31 अगस्त को उसका शव संदिग्ध हालत में पाया गया।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि पूनम के गले में फंदा होने के बावजूद उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। मौके की परिस्थितियों को देखकर मायके पक्ष द्वारा पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। फिलहाल रविवार को गुना जिला अस्पताल में पूनम यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News