झोले में मृत नवजात को लेकर सतना के जिला अस्पताल पहुंची महिला, मचा हड़कंप...

5/19/2024 9:54:57 AM

सतना। (अनमोल मिश्रा): मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में शनिवार को एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला नवजात का शव झोले में लेकर पहुंच गई। महिला के हाथ में जिसने भी झोला देखा और जब उन्हें पता चला कि झोले में नवजात का शव है तो हर कोई हैरान हो गया। इस मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन तक भी पहुंच गई थी। बाद में पता चला कि जिस महिला के हाथ में झोला था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

PunjabKesari
 महिला का नाम सविता सिंह परिहार पति अभय सिंह परिहार है। महिला जवाहर नगर में रहती है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला को एक साल से माइग्रेन की बीमारी है। जिसके चलते वह चीजों को भूल जाती है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। जिसके चलते उसने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। 

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति अभय ने बताया है कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी और घर पर ही समय से दो महीने पहले बाथरूम में प्रसव हुआ था। जिसके बाद वह नवजात को पीले रंग के थैले में रखकर अस्पताल पहुंच गई थी। पति का कहना है कि महिला का सातवां महीना चल रहा था। पुलिस ने फोन कर सूचना दी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News