महिला से दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका! नाले से बोरे में मिला शव

Monday, Feb 16, 2026-11:34 AM (IST)

शहडोल: (कैलाश लालवानी): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दूधी मुड़ना नाला में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। महिला का शव बोरे में बंद कर उसमें पत्थर बांधकर नाले में फेंका गया था।

स्थानीय लोगों ने नाले में बोरा पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाया, जिसमें महिला का शव मिला। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

आशंका है कि महिला के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर शव बोरे में भरकर नाले में फेंका गया। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि महिला के हाथ पर ॐ और “DR” का टैटू निशान बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। नाले में महिला का शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News