महिला ने नगर निगम आयुक्त के सामने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा

8/30/2019 12:51:55 PM

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने के कारण नगर निगमकर्मी की बहू ने नगर निगम के उपयंत्री अनिल गंगराड़े को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान अनिल कमिश्नर बीडी भूमरकर के पीछे छुपने लगा तो महिला ने उसे धक्का देकर उसकी तरफ चप्पल फेंक कर मारी।

PunjabKesari
महिला का आरोप है कि रिश्तेदारी में किसी का निधन हो जाने के कारण वह अपनी सास की छुट्‌टी का आवेदन लेकर उद्यान प्रभारी के पास गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा, शाम को अकेले घर आना। मैंने विरोध किया तो धमकाने लगे। इससे नाराज महिला दोपहर में अपने पति के साथ आयुक्त से शिकायत करने पहुंची। आयुक्त भूमरकर ने महिला के आरोपों का जवाब देने के लिए अनिल को अपने कैबिन में बुलाया। उनके आते ही महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने अनिल को थप्पड़ जड़ दिया और धक्का देते हुए उनकी ओर चप्पल भी फेंक कर मारी। आयुक्त ने बीच-बचाव कर महिला और उसके पति को शांत किया। 

PunjabKesari
 
महिला ने कहा वह नगर निगम में काम करने वाली अन्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नजर रखता है। इसके बावजूद भी नगर निगम के अफसर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद निगमायुक्त भूमरकर ने महिला को समझाकर वहां से रवाना किया। दोपाहर करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक नगर निगम में चलता रहा हंगामा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News