Punjab Kesari MP ads

खंडवा में पूरा हुआ भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का 23 साल पहले का संकल्प, बोले-ये दिन खास, जिंदगी में जुड़ा न भूलने वाला अध्याय

Saturday, Jul 04, 2026-11:44 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार रात खंडवा पहुंचे हैं... खंडवा प्रवास के दौरान उन्होंने अपने जीवन का एक लक्ष्य पूरा किया। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि  उनका 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का संकल्प पूरा हुआ है..जीवन में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का जो संकल्प था, वह ओंकारेश्वर में दर्शन और पूजन के साथ पूरा हुआ.. उन्होंने कहा कि श्री ओंकारेश्वर के दर्शन करके उनका जीवन लक्ष्य पूरा हुआ।  इस मौके पर उन्होंने  ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शयन आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया..इस दौरान वो भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए...

 

PunjabKesari

 

बोले-भारत के लोग अध्यात्म का अनुभव करें और भारतीयता के लिए काम करे

इस मौके पर ज्ञानेश कुमार ने आम जनता से अपील की कि "अपने जीवन में अध्यात्म का अनुभव करें और भारतीयता के लिए काम करे...उन्होंने कहा कि 2003 से शुरु हुआ ये संकल्प साल 2026 में पूरा हुआ...भगवान भोलेनाथ की कृपा से ये संभव हुआ..इस संकल्प को पूरा करने पर ज्ञानेश कुमार के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि साफ झलक रही थी..

आपको बता दें कि  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पत्नी के साथ ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे.. शयन आरती के दौरान पूरे परिवार के साथ उन्होंने मंत्रोच्चार सुना और बाबा का आशीर्वाद लिया... दर्शन के दौरान मंदिर समिति और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.. ओंकारेश्वर आगमन पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पंडितों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया...इन सबके बीच ज्ञानेश कुमार के चेहरे पर महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का भाव साफ झलक रहा था..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News