CM की कार्यकर्ताओं को नसीहत- जीत के लिए कमलनाथ बनकर करना होगा काम

4/13/2019 5:03:41 PM

भोपाल: एमपी में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सीएम कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, 'लोकसभा चुनाव में प्रचार का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को कमलनाथ बन कर करना होगा। तभी प्रदेश से हम ज्यादा से ज्यादा सांसद दिल्ली भेज कर कांग्रेस की सरकार दिल्ली मे बनाकर बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेरने मे सफल होंगे।' 
 

PunjabKesari


कमलनाथ ने रीवा-सिंगरौली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि 'समय कम है और उन्हें सभी जगह पहुंच कर संबोधित करना है, जो की संभव नहीं है। ऐसी स्थित मे अब प्रदेश के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कंधे पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है'। मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है, वे कांग्रेस की नीतियों और भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता तक पूरी तत्परता से लेकर जाएंगे'।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News