Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री बनने के बाद अलग ही मूड में दिख रहे यादव, गुड मॉर्निंग Quotes.. के बहाने न जाने किस को टारगेट पर ले लिया.....

Tuesday, Dec 12, 2023-10:33 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ मोहन यादव कई मायनों में बेहद खास हैं और अक्सर उनके चाहने वाले उनके फेसबुक पर पोस्ट किए गए सुप्रभात पर लिखी गई लाइनों की चर्चा करते रहते हैं। बता दें की मोहन यादव सुबह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पहले महाकाल की फोटो साझा करते हैं और फिर बेहद ही सुंदर फूल के साथ अच्छे विचारों को भी पोस्ट करते हैं।

 

यह क्रम कई महीनों और सालों से चला आ रहा है। लेकिन इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन अब डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री बन गए हैं और मंगलवार की सुबह उनका एक ऐसा विचार सामने आया है जो चर्चा का विषय बन गया है। रोज की तरह मंगलवार को भी डॉक्टर मोहन यादव ने बेहद ही सुंदर फूलों के साथ अपने चाहने वालों को पहले तो सुप्रभात लिखा और उसके बाद उन्होंने लिखा. प्रेम या सम्मान का भाव सिर्फ उन्हीं के प्रति रखिए जो आपके "मन"की भावनाओं को समझते हो.. 
कहते हैं कि जलो वहाँ जहाँ जरूरत हो, उजालों में चिरागों के मायने नहीं होते। बता दें की मंगलवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री द्वारा की गई पोस्ट एमपी में चर्चा का विषय बनी हुई है और जमकर वायरल भी हो रही है।

PunjabKesari

इसी के साथ यह भी सवाल उठ रहे हैं कि यादव के टारगेट पर कौन है? बेहद ही सुलझे हुए अंदाज में सीएम बनने के बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए न जाने यादव ने क्या कह दिया। बता दें की डॉक्टर मोहन यादव पोस्ट के जरिए प्रेम और सम्मान की भी बात कह रहे हैं।

 

मीटिंग में तीसरी पंक्ति में पीछे बैठे रहे मोहन यादव बन गए मुख्यमंत्री

 

बता दें की विधायक दल की बैठक के बाद जब मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ तो सभी लोग अचानक चौंक गए। क्योंकि मोहन यादव बैठक में तीसरी पंक्ति में बैठे थे और अचानक उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।


 

मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की स्क्रिप्ट 6 दिसंबर को ही लिखी जा चुकी थी


भाजपा के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की स्क्रिप्ट 6 दिसंबर को ही लिखी जा चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन यादव को दिल्ली से कॉल आया था। जिसके बाद बह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।

 

नए मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 दिसंबर को लेंगे शपथ।

 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में रखा था। जिसके बाद सभी विधायकों ने समर्थन किया 13 दिसंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News