Punjab Kesari MP ads

जनसुनवाई में कलेक्टर के लिए केले लेकर पहुंचा युवक,बोला-साहब ने मेरी बहुत मदद की,दंग रह गए कलेक्टर

Tuesday, Aug 11, 2026-11:10 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला है...यहां पर एक युवक कलेक्टर की मदद का आभार जताने के लिए  केले लेकर पहुंचा और फल बांटने लगा.. दरअसल एक माह पूर्व जितेंद्र डायलिसिस के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था.. तब कलेक्टर ने न सिर्फ उपचार में मदद की बल्कि जितेंद्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी मदद की थी..  अब जितेंद्र फल फ्रूट बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा है..  इस मंगलवार को कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जितेंद्र फल  लेकर जनसुनवाई में पहुंचा।

दरअसल जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद मिलने के बाद अधिकतर लोग फूल और मिठाई लेकर पहुँचते है लेकिन मंगलवार को जितेंद्र नाम का युवक फल लेकर कलेक्टर का आभार व्यक्त करने पहुंचा.. जितेंद्र किडनी की बिमारी से ग्रस्त है, प्रतिमाह उसे डायलिसिस करवाना पड़ता है..  आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण जितेंद्र अपना उपचार कराने में असमर्थ है.. लेकिन कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी.. कलेक्टर ने डायलिसिस के लिए तो मदद की ही जितेंद्र को फल फ्रूट का ठेला लगाने के लिए भी सहारा दिया..

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News