Sex करने बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत... युवक की बंद बोरी में मिली लाश, प्रेमिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Monday, Jun 01, 2026-05:29 PM (IST)
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने हत्या के मामले में सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि निकले। पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव बैहर सरी से लापता युवक का शव थाना क्षेत्र पांडा तराई में फेंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना बोडना अंतर्गत चौकी पौड़ी क्षेत्र के गांव बैहर सरी निवासी कोमल वर्मा के हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक का शव थाना क्षेत्र पांडा तराई में बोरी के भीतर बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच के बाद पता चला कि मृतक अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरु की गई। इस दौरान मृतक की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल के जरिए पुलिस मंदाकिनी वर्मा तक पहुंची।
पुलिस ने मंदाकिनी वर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मृतक कोमल वर्मा को जानती थी उसके पास मंदाकिनी के अश्लील वीडियो थे वह उनके जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं वीडियो वायरल की धमकी देकर उसने मंदाकिनी वर्मा से कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बात से परेशान थी, इसी बीच एक बार फिर कोमल वर्मा ने उससे संपर्क किया तो उसने इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए योजना बनाई।
योजना के तहत मंदाकिनी ने कोमल वर्मा को रात के समय घर बुलाया और जैसे ही कोमल वर्मा उसके करीब आया तो उसने सरिया मोड़ने वाले औजार से उसके सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर घर में मौजूद महिला का पति राम स्नेही जाग गया और उसे घटना की जानकारी लग गई। दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने का काम किया। अगले दिन राम स्नेही वर्मा ने अपने भाई रुपेश वर्मा के साथ मिलकर शव को ट्रैक्टर पर लाधकर सुनसान जगह फेंक दिया।

