55 की विदेशी महिला को खजुराहो के 25 साल के युवक से हुआ प्यार, दोनों ने रचाई शादी (video)
Wednesday, Feb 22, 2023-05:51 PM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई...इस फिल्मी गाने को कैलिफोर्निया की एक महिला ने सच कर दिखाया, जो अपना प्यार पाने के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंच गई। दरअसल, 55 वर्षीय सांचेज वार्गेस मार्थाजूलिया (पुत्री स्व० सलवादौर सांचेज) मैक्सीकाली बाघा कैलिफोर्निया, अमेरिका की रहने वाली हैं। वह वहां योगा टीचर हैं उसे खजुराहो के शेख अमन से प्यार हो गया। अब सांचेज अमन से शादी करने खजुराहो पहुंची है।
●क्लाइंट के वकील ने बताया...
शेख अमन की ओर से अधिवक्ता नाजिम चौधरी ने ADM कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है कि उनके क्लाइंट शेख अमन से एक विदेशी महिला विवाह करना चाहती है। दोनों ही बालिग हैं और इसमें दोनों की और उनके परिवारों की रजामंदी भी है। जिसके लिए जरूरी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। आगे इसमें इश्तिहार प्रकाशन के बाद जो हमारे अधिनियम की धाराएं है। उसके अनुरूप कार्रवाई की जाये।
अधिवक्ता नाजिम चौधरी बताते हैं कि 25 वर्षीय शेख अमन खजुराहो के रहने वाले हैं और 55 वर्षीय मैडम (मैक्सीकाली बाघा कैलिफोर्निया, अमेरिका) की रहने वाली हैं जो वहां बच्चों की योगा टीचर हैं। दोनों पिछले चार-पांच साल से एक दूसरे को जानते हैं। पहले दोनों में फ्रेंडशिप हुई फिर आना-जाना हुआ, खजुराहो आकर यह इनके घर में होम स्टे पर भी रहीं। पहले दोस्ती फिर प्यार और रिलेशन अब शादी में बदल रही है जो अब छतरपुर कलेक्टर को आवेदन देकर रजिस्टर्ड मैरिज कर रहे हैं।
वकील नाजिम बताते हैं कि खजुराहो का अमन छोटा-मोटा काम करता है व्यापारी है और मैडम मेक्सिको में योगा टीचर हैं। मैडम खजुराहो में घूमने आती थी जिससे एक दूसरे की पहचान हुई समय रहते विश्वास जगा और अब दोनों ने एक साथ रहने का वादा किया है।
मैडम पिछले 4-5 सालों से हर साल घूमने आतीं और अमन के घर रुकतीं थीं। अब दोनों परिवारों की सहमति भी है। दोनों के परिवारों को गवाह भी बनाया गया है और जल्द शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद कहां रहने के सवाल पर बताते हैं कि वे दोनों, दोनों जगह रहेंगे जिससे आना-जाना लगा रहेगा। यहां उनका घर है वहां उनका घर है दोनों ही जगह शिफ्ट रहेंगे।
●अमन ने बताया...
शेख अमन बताते हैं कि मेरी मुलाकात 4 साल पहले हुई थी उस समय मैं हैंडीक्राफ्ट की दुकान में काम करता था। मैडम वहां खरीदी करने आईं और पहली मुलाकात वहीं हुई। मेल मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला। दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज किया और 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। हम लोगों ने शादी का प्लान बनाया है और अब शादी करके एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं। फिलहाल 3-3 माह का वीजा मिलता है तो आते जाते रहते हैं।
मैडम की उम्र 55 साल की है और अमन की उम्र 25 साल की है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है। और अब शादी करने जा रहे हैं। अमन पहले हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर काम करते थे अब खुद का छोटा-मोटा काम करते हैं। तो वहीं मैडम योगा टीचर हैं।
●ADM बोले...
मामले में जब हमने जिले के ADM नमः शिवाय आरजरिया से बात की तो उनका कहना है कि आवेदन आया उसमें विधि संवत कार्यवाही की जायेगी।
●ADM से किये गये सवाल और उनके जवाब...
मामले में ADM नमः शिवाय अरजरिया बताते हैं कि हमारे यहां आज एक आवेदन आया है जिसमें एक विदेशी महिला खजुराहो के लड़के से शादी करना चाहती है जिसे स्वीकार किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।