शहडोल में खदान धंसने से 6 लोगों की मौत, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

6/13/2020 2:48:56 PM

शहडोल(अजय नामदेव): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खदान धसकने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 06 गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ और ग्रामीणों के अंदर फंसे होने की जानकारी है। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना के पपरेड़ी गांव की बताई जा रही है। प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। शवों को बाहर निकाला गया है, बचाव कार्य जारी है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवारजनों को दो लाख सहायता राशि देने का ऐलान किया है। तो वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम कमलनाथ ने घायलों के इलाज के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

PunjabKesari

जानकारी मिलने के बाद निवारी विधायक शरद कौल मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य में जुटे लोगों का कहना है कि खदान का मलवा ज्यादा होने के कारण अंदर फसे लोगों को निकालने में काफी परेशानी हो रही थी जिसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई और फिर लाशों को निकालने का सिलसिला शुरू किया गया है। अभी तक 6 लाशें से निकाली जा चुकी है अभी और लोगों के भी दबे रहने की आशंका है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शहडोल जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर ब्यौहारी थाने के अंतर्गत पपरेड़ी गांव में निजी जमीन पर ये छुई की खदान है। आज सुबह तकरीबन 11 की संख्या में ग्रामीण यहां छुई मिट्टी खोद रहे थे। तभी खदान धसक गयी और ग्रामीण इसके मलबे में दब गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग बचाने दौड़े। मलबे में दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि निजी जमीन पर यह खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। स्थानीय ग्रामीण यहां से छुई मिट्टी खोद कर जमा करते थे जिसके बाद अवैध रूप से व्यापारियों द्वारा इसे परिवहन किया जाता था। गौरतलब है कि छुई मिट्टी का इस्तेमाल पेंट बनाने में किया जाता है।

PunjabKesari

वही इस घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं जताई है एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। वही उन्होंने सरकार से मलबे में दबे मज़दूरों को सुरक्षित निकालने व घायल मज़दूरों के पूर्ण इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। हालांकि घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक शरद कौल इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अवगत कराया सीएम चौहान ने सभी मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है साथ ही घटना की जांच का भी भरोसा जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News