खेत में घुसी भैंस तो भड़का विवाद! थप्पड़ का बदला लेने उठाई बंदूक, खूनी खेल में 7 बेटियों सिर से उठा पिता का साया
Monday, Sep 08, 2025-03:01 PM (IST)

गुना (मिसबाह नूर) : मध्य प्रदेश के गुना में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामना आया है। जहां थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक शख्स दूसरे की जान का दुश्मन बन गया। घटना गुना जिले में धरनावदा थाना क्षेत्र के खैजरा गांव की है। जहां पारदी शख्स की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ताजा विवाद आरोपियों के खेत में भैंस घुसने को लेकर शुरु हुआ, जिसको लेकर कहा-सुनी हुई और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई।
घटनाक्रम सोमवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया है। बताया जा रहा है कि खैजरा निवासी खैरू पारदी गुना से लौटकर अपने घर पहुंचा था, तभी उसके पड़ोसी राम पूजन पारदी, किशना पारदी सहित 3 लोगों ने गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली खैरू के दोनों पैरों को चीरते हुए आरपार निकल गई। खैरू के परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी सामने आई है कि खैरू पारदी और रामपूजन के परिवार में कई सालों से रंजिश चली आ रही थी।
शुक्रवार को राम पूजन के खेत में खैरू पारदी की भैंस चली गई। जिसको लेकर विवाद शुरु हुआ और रामपूजन ने खैरू की पत्नी को चांटा मार दिया। इसके बाद खैरू गुना से लौटा तो दोबारा दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इसी दौरान रामपूजन ने फायर कर दिया। घटना के समय उसके साथ 3 से 4 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। खैरू की मौत के बाद जिला अस्पताल में पारदी महिलाएं विलाप करते नजर नज़र आईं।
खैरू की पत्नी ने बताया कि उसकी 7 बेटियां हैं, जिनका भरण-पोषण खैरू ही करता था। इतना ही नहीं उसकी सबसे बड़ी बेटी भी उसी के साथ रहती थी। खैरू पूरे परिवार का इकलौता संरक्षक था। उसकी हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं धरनावदा पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।